- Hindi News
- स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से
स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से
बांसवाड़ा. सरकारीस्कूलों में स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर हाेगी, जबकि माध्यमिक में कक्षा 9 से 12 तक की समान परीक्षा व्यवस्था के तहत कराई जाएगी। परीक्षाएं दो पारियों में हो रही है। प्रथम पारी सुबह 10 से लेकर सवा 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 1.30 से लेकर शाम 4.45 बजे तक होगी। पहले दिन 9वीं में अंग्रेजी, 10वीं में अंग्रेजी, 11वीं में हिंदी अनिवार्य और 12वीं में अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा कराई जाएगी। समान परीक्षा व्यवस्था के संयोजक मावजी खांट ने बताया कि सभी स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार परीक्षाओं के पेपर पहुंचा दिए गए हैं और तय समय पर ही परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर कक्षा 1 से 8 तक के पेपर से लेकर आयोजन तक की व्यवस्था स्कूल के संस्थाप्रधान के पास ही रहेगी। इसमें समान परीक्षा व्यवस्था का इश्यू नहीं होगा।