पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खांदू कॉलोनी में रात को उत्पात मचाने की कोशिश

खांदू कॉलोनी में रात को उत्पात मचाने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें लगातार तीसरी रात्रि रविवार को भी कुछ बदमाशों ने उपद्रव किया। खांदू कॉलोनी में पानी की टंकी के करीब रहने वाले परिवारों के घरों के सामने रात्रि में करीब सवा 9 बजे अचानक पटाखे चलने लगे। इससे आशंकित नागरिक घरों की खिड़कियों से झांके तो कुछ उपद्रवी दिखाई दिए।

एक पड़ोसी ने दूसरे को फोन कर पूछा क्या हुआ है। किसी को कुछ नहीं पता था। ऐसे में सबने खिड़कियों से घरों के बाहर देखा तो कुछ बदमाश उत्पात मचाने पर उतारू थे। इसके बाद लोगों ने हिम्मत जुटाई और घरों के बाहर निकले। एक साथ कई नागरिक घरों से निकल आए तो उपद्रवी भागने लगे। ऐसे में लोगों की समझ में गया कि पटाखे केवल उत्पात मचाने के लिए चलाए गए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को मॉल में कांच तोड़े गए थे, वहीं उससे भी पहले शुक्रवार को शहर में कई गाड़ियों के कांच आदि तोड़े गए हैं।

क्षेत्रवासी अशोक मदहोश ने बताया कि रात्रि में उपद्रवी पटाखे चलाकर भाग गए। इससे कॉलोनी के बाशिंदे सहम गए। उनका आरोप था कि शहर में बीते कई दिनों से इस प्रकार की घटनाएं हो रहीं हैं। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।