- Hindi News
- आबापुरा में ड्राइविंग लाइसेंस का कैंप लगेगा
आबापुरा में ड्राइविंग लाइसेंस का कैंप लगेगा
बांसवाड़ा। एसपीआरपी गोयल ने आबापुरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने सीएलजी के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान ट्रैफिक को लेकर बात सामने आई। लोगों ने बताया कि क्षेत्रवासियों के पास लाइसेंस नहीं हैं। ऐसे में गोयल ने थानाधिकारी शिवनाथ सिंह को सुझाव दिया है कि यहां पर शिविर लगवाने की व्यवस्था करो। लोगों को पुलिस से भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। भावी पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की।