- Hindi News
- शपथ आयुक्तों की नियुक्ति के आवेदन मांगे
शपथ आयुक्तों की नियुक्ति के आवेदन मांगे
बांसवाड़ा। राजस्वमंडल अजमेर न्यायालय तथा राजस्व मंडलों में लगने वाली सर्किट बेंचों में शपथ आयुक्तों के लिए आवेदन मांगे गए है। इच्छुक अधिवक्ताओं को 18 दिसंबर तक आवेदन देने होंगे। आवेदनकर्ता अभिभाषक को अपने प्रार्थना पत्र में स्थान विशेष, वर्ष एनरोलमेंट नंबर आदि की फोटो प्रति सहित तथा गत वर्ष वर्षों में शपथ आयुक्त का कार्य किया हो तो उसका भी प्रार्थना पत्र में स्पष्ट उल्लेख करना होगा।