- Hindi News
- सर्द हुई शाम, रात में बढ़ने लगा सर्दी का असर
सर्द हुई शाम, रात में बढ़ने लगा सर्दी का असर
शहरमें सर्दी की ठिठुरन बढ़ने लगी है। शाम चार बजे के बाद से वातावरण में ठंड का असर बढ़ने लगा और सूर्यास्त के समय लोग ठंड से बचाव के जतन करते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान में कमी आई और अधिकतम तापमान 28 डि.से. दर्ज किया गया। रात का तापमान 14 डि.से. रहा। शाम को सूर्यास्त के दौरान सूर्य की किरणों के कारण आसमान पर छाए बादल सुनहरे दिखाई देने से मौसम काफी सुहाना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डि.से. की कमी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 11 से 10 डि.से. के मध्य रह सकता है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 31 से 30 डि.से. और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डि.से. के मध्य रहा, जिसमें अब तक शनिवार की रात सबसे सर्द रात रही। इन दिनों क्षेत्र में रबी फसल की बुवाई हो रही है, जिसे यह मौसम फायदेमंद बताया जा रहा है।
बांसवाड़ा. सोमवार की सर्द शाम को खांदू कॉलोनी के चारणेश्वर महादेव मंदिर के उपर आसमान पर ढलते सूरज की किरणों से सुनहरे बादल नजर आए। फोटो: प्रशान्तजोशी।