- Hindi News
- डूंगरपुर में शिक्षक सम्मान में एक कदम रैली 22 को
डूंगरपुर में शिक्षक सम्मान में एक कदम रैली 22 को
डूंगरपुर| डूंगरपुरशहर में पहली बार दैनिक भास्कर और धनवृद्धि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन दक्षिण राजस्थान के साझे में ‘शिक्षक सम्मान में एक कदम’ संभागस्तरीय कार्यक्रम 22 सितंबर, सोमवार को होगा। समारोह में निजी स्कूलों के 152 संभागियों को नवाजा जाएगा। एसबीपी कॉलेज ग्राउंड से सोमवार की सुबह साढ़े 8 बजे विद्यार्थियों, संस्थाओं के सदस्य की रैली निकाली जाएगी। रैली कॉलेज से तहसील चौराहा, पुराना अस्पताल, सोनिया चौक, माणक चौक, कानेरा पोल, मोची बाजार होते हुए फिर गेपसागर की पाल पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे डायट बाईपास स्थित होटल निकुंज प्लाजा में शिक्षक प्राचार्यों का सम्मान होगा। संभागस्तरीय आयोजन में 152 शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम में मयूर मिल्स बांसवाड़ा, डूंगरपुर के निकुंज ग्रुप गुरुकुल संस्थान भी सहयोगी है। आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।