पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज होगा

दैनिक भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर की ओर से शहर के 5 वार्डों के नागरिकों के लिए बुधवार को रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। खांदू कॉलोनी के आलोक सीनियर सैकंडरी स्कूल में वार्ड 16, 17, 18, 19 और 20 के लिए बुधवार को दोपहर 3 बजे इसका आयोजन किया जा रहा है।

इसमें अगरपुरा, आदिनाथ नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, खांदू कॉलोनी, सूर्यानंद नगर, पुलिस लाइन क्षेत्र, भवानपुरा, नीलम नगर, श्रेयांस नगर सरीखे इलाकों के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इसमें क्षेत्रवासी अपने वार्ड-अपने शहर के सौंदर्य को लेकर अपने सुझाव देंगे। इस आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद समेत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे, जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर को साफ-सुथरा बनाए जाने और रखने के संदर्भ में अपने सारगर्भित विचार साझा करेंगे।नागरिक खुद बनाए अपना घोषणा-पत्र और बन सके स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी, इसी उद्देश्य को लेकर क्षेत्रवासियों के सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को एक मंच पर लाकर आपसे करा रहा है रूबरू, ताकि आपके वार्ड में आपकी बात सुनी जा सके। इसमें क्षेत्रवासी पहुंचकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा-पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर बांसवाड़ा को एक साफ-सुथरा शहर बना सकें।

ऐसे नागरिक जो समाज में अपने आपकाे अागे रखना चाहते हैं, जाे दूसरों की आवाज बन सकते हैं। बदलाव के बारे में सोचते हैं। इसमें पार्षद से लेकर हर उम्र के प्रबुद्धजन आमंत्रित हैं। राजनीतिक प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के जरिए पता चलेगा कि आखिर क्षेत्रवासी उनसे क्या अपेक्षाएं रखते हैं। पिछले चुनाव के दौरान अधूरे रह गए कामकाज के बारे में अपना दृष्टिकोण भी रखा जाएगा।