- Hindi News
- जानावारी में दो बाइक की भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल
जानावारी में दो बाइक की भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल
बांसवाड़ा। उदयपुररोड पर जानावारी के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हुई। जिससे दोनों बाइक चालक जानावारी निवासी निर्मल और रुजिया निवासी लालसिंह को गंभीर चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। निर्मल की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे शीघ्र रैफर करने की सलाह दी। वहीं लालसिंह को फिलहाल ट्रोमा वार्ड में इलाज जारी है।
देर से पहुंचती है एंबुलंेस
दुर्घटनाके बाद 108 एंबुलेंस का देरी से पहुंचने और नहीं पहुंचने का सिलसिला काफी पुराना है। ऐसे हालातों से कई बार तो मरीजों के हालात और भी बिगड़ते है। वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस के आने के बाद भी उसकी गति बहुत धीमी होती है। जिससे पेशेंट के इलाज में देरी हो जाती है। यह हाल सड़कों के ठीक रहने के दौरान से बने हुए है। जिले में कहीं गांव, ढांणिया तो ऐसे है जहां के लोगों ने 108 एंबुलेंस को देखा तक नहीं।
सड़क पर कहारते रहे
दुर्घटनाके बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े कराह रहे थे। इस बीच साबला से रहे ओसवालवाड़ा निवासी महावीर ने 108 एंबुलेंस को बुलवाया। काफी समय तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर महावीर और सेवना सरपंच मणिलाल ने दोनों घायलों को एमजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
एमजी अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में घायल का इलाज करते हुए।