पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ पौधे हमें जीवन देते हैं, इन्हें सहेजें

पेड़-पौधे हमें जीवन देते हैं, इन्हें सहेजें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी सामाजिक सरोकार अभियान के तहत मंगलवार को सिविल लाइन स्थित मीरा पार्क में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम रुक्मिणी रियार सिहाग ने इस मौके पर पौधारोपण कर कहा कि पौधों का पर्यावरण एवं मानव जीवन के संरक्षण के लिए बड़ा महत्व है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को हर साल दो से पांच पौधे लगाने की अपील की और दैनिक भास्कर के इस अभियान की सराहना की। शुरुआत में भास्कर की टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से पौधे रोपे। विशिष्ट अतिथि डीएसपी गजेंद्र सिंह लोधा ने कहा कि पेड़ हमें जीवन देते है, इसलिए उनकी देखभाल जरूरी है। इस मौके पर नगर परिषद सभापति राजेश टेलर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि योगेश जोशी, बीसीसीआई अध्यक्ष आदेश्वर जैन और वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र सिंह चूंडावत, वीरेंद्र सिंह ओला, सहायक वनपाल देवेंद्र शर्मा थे।

सिविल लाइन कॉलोनी के मीरा पार्क में मंगलवार को भास्कर की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत प्रशासनिक अफसारों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाए।

बीसीसीआई के अध्यक्ष आदेश्वर जैन ने पौधा लगाकर बड़ा करने का संकल्प लिया।