पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव के नतीजों से शहर के कांग्रेसजन उत्साहित

उपचुनाव के नतीजों से शहर के कांग्रेसजन उत्साहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें 3 दिन पहले हुए उपचुनाव में 4 सीटों में से 3 पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को पार्टी नेताओं ने जनता में अच्छे दिनों के आने का भ्रम टूटना और कांग्रेस में विश्वास कायम करने का शुभ संकेत बताया। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व विधायक अर्जुनसिंह बामनिया, कांता भील, नानालाल निनामा, चांदमल जैन, राजेश कटारा, हुरतींग खड़िया, सभापति राजेश टेलर, जैनेंद्र त्रिवेदी, मनीषदेव जोशी, मनोहर खड़िया, नटवर तेली ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि अब जनता भाजपा के भ्रामक वादों की सच्चाई जान चुकी है।

इस दौरान उपसभापति अमजद हुसैन, राज्य एससी आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष देवबाला राठौड़,पार्षद सीता डामोर,आशीष मेहता मौजूद थे।

इधर, नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा कांग्रेस की जीत पर जमकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अतीत गरासिया, यूथ कांग्रेस के डॉ. विकास बामनिया, शाश्वत गरासिया, कलीम मोहम्मद, पूनम बाथम मौजूद थे।

चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खुशियां मनाते कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।