- Hindi News
- प्रैक्टिकल के अंक जोड़ने की मांग, वीसी को दिया ज्ञापन
प्रैक्टिकल के अंक जोड़ने की मांग, वीसी को दिया ज्ञापन
बांसवाड़ा। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई वी त्रिवेदी को ज्ञापन देकर बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष की प्रोयोगिक परीक्षाओं के अंक जोड़ने की मांग की। कुलपति एक दिवसीय निजी यात्रा पर बांसवाड़ा आए थे, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट कर यह समस्या सामने रखी। जिला संयोजक हेमंत राणा ने बताया कि विद्यार्थियों की अंक तालिका में अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से प्रेक्टिकल परीक्षाओं के अंक नहीं जोड़े गए है। इस वजह से कई बच्चों का परिणाम न्यून रहा है। राणा ने बताया कि वन संसाधन विषय, भूगोल आदि में अंक नहीं जोड़े गए है। इस मामले को लेकर संगठन तीन बार उदयपुर जाकर समस्या से अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इस अवसर पर रविंद्र पारगी, राजेंद्र चरपोटा, देवेंद्र मसार, वनपाल कटारा, गणेश मकवाना आदि मौजूद थे।