पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावड़ीपाड़ा में शिलान्यास के बाद जल योजना को ब्रेक

बावड़ीपाड़ा में शिलान्यास के बाद जल योजना को ब्रेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सज्जनगढ़| एकओर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी योजनाएं लागू कर गांव में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिये प्रयास कर रही है, वहीं बावडीपाडा में शिलान्यास होने के बाद भी पेयजल योजना का कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग बांसवाड़ा द्वारा पंप और टैंक योजना के तहत ग्राम बावडीपाडा में 31 जनवरी 2012 को सरकार के तत्कालीन केबीनेट मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने 60.02 लाख रुपए की लागत से पेयजल योजना का शिलान्यास किया था। योजना के तहत पंचायत के 500 से अधिक परिवारों को टंकी से नल कनेक्शन देकर पेयजल सप्लाई होनी थी। जिसको लेकर विभाग तथा ठेकेदार ने मात्र आधा-अधूरा कार्य किया है। रावतफलां तथा कटाराफलां में मात्र छोटी-छोटी टंकियां बनाई है। वहीं, बावडीपाडा में बनने वाली मुख्य बड़ी टंकी का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं किया गया है। ऐसे में योजना की मंजूरी होने के दो साल बाद भी पंचायत के ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डूंगरा क्षेत्र में पेयजल की भारी समस्या है और ऐसे में अगर यह योजना पूर्ण हो जाती तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलती।

सज्जनगढ़. शिलान्यास के तीन साल बाद भी पेयजल व्यवस्था नहीं