पोस्टरों में दिखने लगी बांसवाड़ा की खूबसूरती
बांसवाड़ा| माहीमहोत्सव के तहत बांसवाड़ा की खूबसूरती काे पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए शताब्दी वेलफेयर सोसायटी और अहिंसा परमोधर्म सर्वधर्म मानव सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी किए हैं। चाचाकोटा, कागदी पिकअपवियर, माहीडेम सहित बांसवाड़ा के पर्यटन स्थलों के सुंदर पोस्टरों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
मोहन मेदावत ने बताया कि इन पोस्टर को होटल, कॉलेज, स्कूल, सार्वजनिक स्थानों और घराें में भी बंटवाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को बांसवाड़ा की खूबसूरती के बारे में पता चल सके। सोसायटी के मुजफ्फर अली ने बताया कि माही महोत्सव ही केवल मात्र एक ऐसा मौका होता है, जिससे बांसवाड़ा के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार कर पर्यटकों की संख्या का ग्राफ बढ़ाया जा सकता है।