पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब मौताणे पर हो रही मिलीभगत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. छींचरोड पर मलवासा के निकट 16 जनवरी को सुप्रीम मार्बल फैक्ट्री में खोखरवा निवासी नरेश गरासिया पर मार्बल की स्लैब गिरने से मौत हो गई थी।

इसके बाद इसी प्रकरण में परिजनों और फैक्ट्री के प्रबंधकों के बीच राजीनामा हो गया था, लेकिन अब मृतक की प|ी ने एसपी को परिवाद देकर राजीनामे पर ही सवाल उठाए हैं। प|ी रीना गरासिया ने परिवाद में बताया है कि साढ़े 7 लाख रुपए में मौताणा तय किया था और पुलिस केस नहीं करने का शपथ-पत्र तैयार किया गया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस केस नहीं किया, लेकिन अब फैक्ट्री प्रबंधक रुपए देने में आनाकानी कर रहा है। गांव के कुछ बिचौलिए इसमें दलाली करते हुए परिजनों में ही फूट डालने का काम रहे है।

रीना के मुताबिक खोखरवा निवासी प्रभु गरासिया, कालू गरासिया, मणिया गरासिया, कमजी, पूना, मानसिंह और गौतम फैक्ट्री मालिक और प्रबंधक से मिलीभगत कर तय रुपए हड़पने की कोशिश में है। इसके साथ ही प|ी ने आरोप लगाया है कि पति के रिश्तेदार और उसके परिजनों ने बिचौलियों के दबाव में गांव में झगड़ा कर निकाल दिया है और लगातार धमकी दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...