पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खबरें फटाफट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मिशन : महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आरोग्य समितियां बनाई

बांसवाड़ा. राष्ट्रीयशहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से महिला आरोग्य समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम कर 3 महिला आरोग्य समितियों का गठन किया गया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. वनिता त्रिवेदी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 40 महिलाओं ने भाग लिया। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से कच्ची बस्ती की 50 से लेकर 100 महिलाओं पर एक महिला आरोग्य समिति बनाए जाने का प्रावधान है। इसमें डॉ. त्रिवेदी के साथ हैल्थ मैनेजर प्रबुद्ध व्यास, रौनक ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।

खबरें और भी हैं...