किसानों को बताई नई तकनीक
बांसवाड़ा. मर्यादासेवा संस्थान की ओर से पंचायत समिति बांसवाड़ा के गांव सरवनपुरा, कुंडला कला, फतेहपुरा, जाम्बूपाड़ा में किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक उद्यान हरिशचंद्र सोलंकी ने किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन संबंधी जानकारी दी और खेती के उन्नत तरीके अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने नवीन फलोद्यान की स्थापना, सामान्य बागवानी, ग्रीन हाउस, शेडवेट हाउस की स्थापना, समन्वित कीट प्रबंधन संबंधी सारगर्भित जानकारी दी। सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी एनपी तिवारी ने गेहूं और चने की फसल में उन्नत कृषि विधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में जय सांवरिया, वीर हनुमान, हरिओम, साईंनाथ किसान प्रकल्पों के किसानों ने भाग लिया।