सामाजिक समरसता सप्ताह मनाया
बांसवाड़ा. शहरसे सटे ठीकरिया के हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ठीकरिया की सायं शाखा की ओर से शनिवार को सामाजिक समरसता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान संघ के सह विभाग शारीरिक प्रमुा नवनीत शुक्ला ने युवाओं को समाज राष्ट्र के विकास में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया। इस अवसर पर महेंद्र व्यास, विनोद त्रिवेदी, हरीशजी, नवीन त्रिवेदी सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करते स्वयंसेवक।