पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किरायेदारों को बाहर निकाला जेसीबी से मकान में तोड़फोड़

किरायेदारों को बाहर निकाला जेसीबी से मकान में तोड़फोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहरके तेलीवाड़ा निवासी गंगाराम तेली ने शनिवार को कोतवाली में 20 से 25 जनों के खिलाफ रिपोर्ट देकर मकान में तोड़फोड़ करने और किरायेदारों का सामान चुराने का प्रकरण दर्ज कराया है।

तेली ने रिपोर्ट में बताया कि साबला निवासी श्रीपाल जैन सहित 20 से 25 जने शुक्रवार रात करीब 2 बजे आए और उनके मकान से पहले किराएदारों को जगाकर बाहर निकाला और फिर बाद में जेसीबी से मकान में तोड़फोड़ कर दी।

इस दौरान नकाबपोश हमलावरों ने किरायेदारों का सामान भी फेंक दिया और मोबाइल चुरा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...