भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा
भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा
पटवारीभर्ती परीक्षा के बाद दोपहर से ही घर जाने के लिए अभ्यर्थी रोडवेज बसस्टैंड पहुंचने लगे। देखते ही देखते प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच हो गया। टिकट खिड़कियों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई। दो टिकट खिड़कियां भी कम लगने लगी। इससे अपनी बारी का काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में टिकट व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बसें भी लगानी पड़ी।
इस दौरान कई अभ्यर्थियों के बसों में सीट के लिए कहासुनी भी हुई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया। खासकर डूंगरपुर रूट पर यात्रीभार सबसे ज्यादा रहा। रोडवेज प्रशासन ने सबसे ज्यादा बसें इसी रूट पर लगाई। पुराने बस स्टैंड पर डूंगरपुर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। इससे एक बारगी चौराहे पर जाम के हालत बन पड़े, लेकिन शहर कोतवाल ने पहुंच व्यवस्थाएं संभाली। रोडवेज यातायात मैनेजर कन्हैयालाल दमामी ने बताया कि सबसे ज्यादा डूंगरपुर रूट पर ट्रैफिक था। वहां बसें अधिक लगाई। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों के निजी वाहन लेकर आने पर ट्रैफिक डायवर्ड हो गया।
5 बसें ज्यादा लगानी पड़ी