दानपुर. पार्श्वनाथजैन श्वेतांबर मंदिर दानपुर में 16 फरवरी से प्रतिष्ठा
दानपुर. पार्श्वनाथजैन श्वेतांबर मंदिर दानपुर में 16 फरवरी से प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम जैन साध्वी निर्मल गुणा श्रीजी चारु वंदना के सानिध्य में होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी के तहत समाज के अध्यक्ष विजय सुराणा ने बताया कि जैन समाज का एक प्रतिनिधि मंडल विकेश मेहता के साथ जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एसपी आनंद शर्मा, एडीएम नरेंद्र कोठारी से भेंटकर महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में उत्तम जैन, मनीष जैन सहित कई समाजबंधु शामिल रहे।
दानपुर में पार्श्वनाथ जिन मंदिर प्रतिष्ठा समारोह 16 फरवरी से
एडीएम को महोत्सव में आने का निमंत्रण देते समाजबंधु।