पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काम वही लें, जो पूरा कर सकें : मुख्यमंत्री

काम वही लें, जो पूरा कर सकें : मुख्यमंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. स्थानीय13 जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को उदयपुर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राज से मुलाकात की। बांसवाड़ा जिले के 17 नेताओं को इस मुलाकात के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 4 नेता निजी और पारिवारिक कारणों से नहीं जा पाए।

मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को नसीहत दी कि काम वही हाथ में लें, जो समय पर पूरा कर सकें। बड़े काम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने से लेकर उन्हें अमल में लाने में इसका ध्यान रखें। उन्होंने नेताओं से कहा कि एक परिपत्र में इस आशय के मुद्दे और सुझाव लिखकर दें। इस पर नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रवार मुद्दे लिखकर दिए। इस दौरान कुछ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा तो हुई, लेकिन इसी चर्चा में दी गई हिदायत के कारण कोई भी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी खुलकर बताने की स्थिति में नहीं है। विधायक धनसिंह रावत ने कहा कि वागड़ क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर का भाग्य और विकास आप पर छोड़ रखा है। कुछ जनप्रतिनिधियों से कहा कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर वागड़ क्षेत्र का समुचित विकास होना चाहिए और इसके लिए मुख्यमंत्री से बजट में वागड़ क्षेत्र का ध्यान रखने का विशेष रूप से आग्रह किया।

बड़ेप्रोजेक्ट के लिए आयुक्त को जिम्मेदारी : मुख्यमंत्रीने बांसवाड़ा जिले के बड़े और लंबित चल रहे प्रोजेक्ट के लिए संभागीय आयुक्त को कहा है कि वे इनमें रही अवरोध दूर करने और काम समय पर पूरा कराने में लगेंगे।

येनेता मिले : मुख्यमंत्रीसे मिलने वालों में सांसद मानशंकर निनामा, प्रभारीमंत्री जीतमल खांट, विधायक धनसिंह रावत, नवनीतलाल निनामा, विधायक भीमाभाई डामोर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोहर पटेल, जिलामहामंत्री गोविंदसिंह राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम पालीवाल, पूंजीलाल गायरी, हकरू मईड़ा, खेमराज गरासिया, राज्य एसटी आयोग के सदस्य धर्मेंद्र राठौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धरवेश देवारा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...