पीटीआई की जाति पर उठे सवाल, जांच अधिकारी संदेह के घेरे में
बांसवाड़ा. एकवरिष्ठ शारीरिक शिक्षक की मूल जाति को लेकर दर्ज की गई गई शिकायत पर जांच रिपोर्ट और जांच अधिकारी संदेह के घेरे में गए। कुछ समय पहले भगतसिंह कॉलोनी के इंद्रजीतसिंह ने हाउसिंग बोर्ड की शिव कॉलोनी निवासी बजरंग शर्मा की जाति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर विभाग ने दो बीईईओ के जरिए जांच कराई थी।
इधर, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जांच अधिकारियों ने मूल तथ्यों को छुपाकर जांच की है। इसी वजह से कथित रूप से आरोपी को क्लीन चिट दी गई। इस पर इंद्रजीत ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की। आरोप लगाया है कि मूल तथ्यों को छुपाकर वे सरकारी सेवा में हैं। दरअसल बजरंग शर्मा की जाति तहसीलदार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के अनुसार जांगिड़ है, वहीं कोर्ट और अन्य जगह पत्र व्यवहार में ब्राह्मण बताया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक जांगिड़ ब्राह्मण ओबीसी श्रेणी का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। प्रार्थी का कहना है कि शर्मा के पिता हरीश शर्मा और उनके पिता सुंदरलाल शर्मा, जो जांगिड़ होकर ब्राह्मण हैं और वह सामान्य श्रेणी में आते हैं।
जातिप्रमाण पत्र पर क्रमांक नहीं
प्रार्थीने जाति प्रमाण पत्र पर भी सवाल उठाए है। उनका कहना है कि कोई भी सरकारी दस्तावेज जारी होता है, तो उस पर क्रमांक होता है। चाहे वह जाति प्रमाण पत्र हो या फिर कोई अन्य दस्तावेज, लेकिन उसके जाति प्रमाण पत्र पर कोई भी क्रमांक नहीं लिखा है।
संभव है कि जब भी इसे बनाया होगा, तो फर्जीवाड़े में ही इसे बनाया गया होगा। इसकी भी जांच करने की मांग की गई है। इधर, डीईओ प्रभाकर आचार्य ने बताया कि शिकायत पर जांच की थी, रिपोर्ट कलेक्टर को भेज दी गई है। बजरंग शर्मा का कहना है कि शिकायत पर विभाग ने जांच कर ली है। यदि गलत हूं तो विभाग कार्रवाई करेगा। नहीं हूं तो प्रकरण का निस्तारण होगा।