पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेडमिंटन में बांसवाड़ा सेमीफाइनल में

बेडमिंटन में बांसवाड़ा सेमीफाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. राज्यस्तरीयमास्टर्स बेडमिंटन प्रतियोगिता स्थानीय खेल स्टेडियम के बेडमिंटन हॉल में शनिवार से आरंभ हुई। यहां पहली बार इस प्रतियोगिता में 15 जिलों के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे है और 1342 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन मेजबान बांसवाड़ा के लोकेश सारगिया ने चित्तौड़ के राजेश प्रजापत को लगातार तीन सेटों में हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसी तरह से 35 वर्ष पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर के राजीव शर्मा का मुकाबला झालावाड़ के तुषार मीणा से और उदयपुर कमल का मैच अलवर के हेमेंद्र यादव से रविवार को होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे बेडमिंटन कोर्ट खेल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसी तरह से 40 वर्षीय मुकाबलों में बांसवाड़ा के कल्पेश सराफ और लोकश शुक्ला का मुकाबला मेजबान जिले के ही लोकेश सारगिया और हरिओम शर्मा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में उदयपुर के आनंद और पवन का चित्तौड़ के राजेश और धर्मेंद्र से होगा। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी महेश गौतम और हरीश कलाल थे। सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया कि पहली बार इस प्रतियोगिता में 1342 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व संघ के अध्यक्ष विवेक भंभानी, संरक्षक शीतल मेघावत, कोषाध्यक्ष बंटी सेठ, सहसचिव गुरुमेलसिंह, ने स्वागत की रस्म निभाई।

खबरें और भी हैं...