बांसवाड़ा. जिलेके सभी ब्राह्मण समाज संगठनों की ओर से संचालित
बांसवाड़ा. जिलेके सभी ब्राह्मण समाज संगठनों की ओर से संचालित छात्रावासों, धर्मशालाओं और संस्थानों में बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं कायम की जाएगी। इसको लेकर राजस्थान ब्राह्मण समाज के सानिध्य में शहर के एक गार्डन में बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया।
महासभा के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष हेमेन्द्र नाथ पुरोहित ने बताया कि संभागियों ने समाज के प्रतिनिधियों को विभिन्न आयोजन, कार्यक्रमों आवश्यकता होने पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के सुझाव दिए। बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष चन्दूलाल उपाध्याय, औदिच्य शिक्षाप्रचार समिति के अध्यक्ष जमनालाल भट्ट, महासभा के प्रदेश प्रवक्ता निरंजन द्विवेदी, चैबीसा समाज के अध्यक्ष सुधीर चैबीसा, शिक्षासमिति के महासचिव डा. पीयूष जोशी, वैष्णव समाज के विजयकृष्ण वैष्णव, त्रिवेदी मेवाड़ा समाज के त्रयंबकेश्वर ठाकोर, मंगला एपेक्स के शरदचन्द्र भट्ट, दीपक भट्ट, राजीव जोशी, सहस्त्र टोलकिया औदिच्य समाज के विनोद जोशी, सतीश व्यास, कमल पाठक, हेमन्त पंडया सहित कई समाजबंधुओं ने भाग लिया।
ब्राह्मण समाज के छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी