ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे छात्र
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे छात्र
भास्कर संवाददाता |बांसवाड़ा
सुखाड़ियाविश्वविद्यालय में अब स्टूडेंट्स को शिकायत दर्ज करवाने के लिए प्रशासनिक भवन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
संघटक और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अब ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था शुरु हो गई है। किसी भी तरह की शिकायत छात्र विवि की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत के साथ ही शिकायतकर्ता स्टूडेंट्स को एक नंबर जारी होगा। फॉर्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड, फी-रिफंड, मार्कशीट में संशोधन, गलत पेपर का चुनाव आदि समस्याओं पर ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने के बाद जारी नंबर से कार्रवाई कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
मोबाइलपर एसएमएस आएगा : शिकायतदर्ज करने के तुरंत बाद शिकायत नंबर और जानकारी मोबाइल के रुप में जाएगी। यह नंबर रेफरेंस के तौर पर काम आएगा। इन दिनों परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर ज्यादा शिकायतें रही हैं।