पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बपटिया में रात 2 बजे चोर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बपटिया में रात 2 बजे चोर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| भूंगड़ाथाने के बपटिया गांव में बुधवार तड़के कुछ बदमाशों ने 2-3 घरों के ताले तोड़ चोरी का प्रयास करना चाहा, इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। हालांकि बाकी बदमाश को भाग निकले, लेकिन एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव में देररात करीब 2 बजे बड़बड़िया निवासी लक्ष्मण आदिवासी अपने तीन-चार साथियों के साथ गांव में चोरी के इरादे से पहुंचा। यहां पहले दो घरों के ताले तोड़ चोरी की कोशिश की, लेकिन क्षेत्रवासी जाग गए और ग्रामीणों ने तत्परता बरतते हुए लक्ष्मण को पकड़ लिया।

देवचंद्र भोई ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन के घर भी बदमाशों ने ताला तोड़ चोरी की कोशिश की। पुलिस द्वारा लक्ष्मण से उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...