पटवार भर्ती : 80 केंद्रों पर 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
बांसवाड़ा| राजस्थानअधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। इस परीक्षा में बांसवाड़ा सहित संभाग के दूसरे जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। इसके पहले ही सभी परीक्षार्थियों को 10.30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमानुसार जांच होने के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया जा सके। परीक्षा को लेकर खास बात यह है कि जो परीक्षार्थी दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित हैं, उन्हें श्रुत लेखन की सुविधा मिलेगी।