महिला के शरीर में बताया महज 4 ग्राम खून, मदद के हाथ आगे आए
एमजीअस्पताल में एक महिला परिजनों ने बेहद बीमार हालत में भर्ती कराया। जांच करने पर डॉक्टरों ने उसके शरीर में सिर्फ 4 ग्राम खून ही बताया।
डॉक्टरों के परिजनों को ब्लड डोनेट करने की सलाह पर परिजन घबरा गए और अस्पताल परिसर से बाहर चले गए। बाद में अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से रेडड्राप इंटरनेशनल को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर संस्थान के राहुल सराफ और नितेश कंसारा ने रक्तदाताओं की मदद से तीन यूनिट खून का बंदोबस्त कर महिला के लिए उपलब्ध कराया। जिससे उसकी सेहत में सुधार सुधरी और महिला को तीन दिन में छुट्टी दे दी गई। हुआ यूं कि काउड़ी प|ी पप्पू को परिजन अस्पताल लेकर आए, इस डॉक्टरों ने खून चढ़ाने की बात कही।
एक साथ तीन यूनिट खून के इंतजाम के लिए जब ब्लड बैंक से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसके लिए परिजनों से खून देने की सलाह दी। जिस पर वे नहीं माने और अस्पताल से चले गए। बाद में रक्तदाताओं की मदद से काउड़ी को खून मिल सका।