6 माह पूर्व बनेगा, नेशनल हाईवे
नेशनलहाईवे 113 का निर्माण करने वाली दिलीप बिल्ड कोन कंपनी भोपाल के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र जैन बुधवार को काम का जायजा लेने बांसवाड़ा पहुंचे। भोपाल से हवाई जहाज से तलवाड़ा हवाई पट्टी आए जैन ने भास्कर से बातचीत के दौरान कहा कि प्रतापगढ़ से पाड़ी नेशनल हाईवे 113 का काम तेजी से किया जा रहा है।
इसके लिए सभी आवश्यक संसाधनों का पूरा उपयोग किया जा रहा है। हमारा स्टॉफ दिन-रात काम में जुटा हुआ है, जिसके कारण नेशनल हाईवे 113 का निर्माण कार्य समय से छह माह पहले पूरा होगा। एनएच के निर्माण कार्य में छोटी मोटी दिक्कतें रही हैं, लेकिन हमें सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
जिससे वन विभाग की भूमि का मामला भी सुलझ गया है और मुआवजा संबंधी कार्रवाई भी हो रही है। बाद में उन्होंने नेशनल हाईवे बाई पास और प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा-पाड़ी के मध्य चल रहे क्षेत्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।