पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती पर दिवंगत कांग्रेस नेता के प्रति आस्था जताने जुटे थे, फोटो खिंचवाने के लिए अपना काम भूल गए

जयंती पर दिवंगत कांग्रेस नेता के प्रति आस्था जताने जुटे थे, फोटो खिंचवाने के लिए अपना काम भूल गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. कांग्रेसजनोंने बुधवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राजेश पायलट की 71वीं जयंती मनाई। दो संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम रखे। मौका था दिवंगत कांग्रेस नेता के प्रति अपनी आस्था जताने का। फोटोग्राफर के आते ही नेता-कार्यकर्ता अपना काम भूल गए और फोटो मे अपना चेहरा जाए, इसी होड में लग गए। आयोजन के तहत यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नटवर तेली के नेतृत्व में एमजी अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान एडवोकेट इमरान खान, सचिव अरविंद डामोर, प्रकाश मीणा, तौसिफ नायक, राज दीपक खड़िया, राजा दशरथ, हितेष डामोर, रकमचंद, राहुल भूरिया, जिला परिषद सदस्य मानसिंह, पार्षद सुरेश कलाल, शाहिद खान, शंभुलाल राठौड़ साथ रहे। दूसरी ओर कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग की ओर से पायलट की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजेश पायलट की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान निचला घंटाला के गुर्जर समाज के लोगों ने डॉ.विकास बामनिया को ज्ञापन देकर दिवंगत नेता पायलट की प्रतिमा लगवाने की मांग की। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सचिव पायलट को इस भावना से अवगत करवाने की बात कही। इस दौरान पूर्व सभापति राजेश टेलर, कलीम मोहम्मद, लक्ष्मण डामोर, लक्ष्मण भाभोर, शांतिभाई, समीर सिंधी, दिलीप गामोड़, धर्मेंद्र गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, गज्जु गुर्जर साथ रहे। यह जानकारी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव मईड़ा ने दी।

खबरें और भी हैं...