- Hindi News
- National
- मलेशियामें मोटी तनख्वाह और रहने का बंदोबस्त भी कंपनी का। एक खाने पीने की व्यवस्था आैर अच्छी नौकर
मलेशियामें मोटी तनख्वाह और रहने का बंदोबस्त भी कंपनी का। एक खाने-पीने की व्यवस्था आैर अच्छी नौकरी। भला ऐसा ऑफर मिलेगा तो शायद ही कोई मना कर पाए।
भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा
मलेशियामें मोटी तनख्वाह और रहने का बंदोबस्त भी कंपनी का। एक खाने-पीने की व्यवस्था आैर अच्छी नौकरी। भला ऐसा ऑफर मिलेगा तो शायद ही कोई मना कर पाए।
सदर थाना इलाके के लक्ष्मीपुरा निवासी कानजी पटेल पुत्र वालजी पटेल को एक व्यक्ति से इसी तरह की नौकरी की पेशकश मिली। जिस पर उन्होंने उसकी बात पर भरोसा कर करीब एक लाख तक का खर्चा कर डाला। इसके बाद कानजीभाई मलेशिया भी गए, लेकिन वहां उन्हें लेने कोई नहीं पहुंचा, ही कहीं नौकरी का जुगाड़ दिखा। आखिरकार वह निराश होकर लौट आए। बाद म
मलेशियामें मोटी तनख्वाह और रहने का बंदोबस्त भी कंपनी का। एक खाने-पीने की व्यवस्था आैर अच्छी नौकरी। भला ऐसा ऑफर मिलेगा तो शायद ही कोई मना कर पाए।
सदर थाना इलाके के लक्ष्मीपुरा निवासी कानजी पटेल पुत्र वालजी पटेल को एक व्यक्ति से इसी तरह की नौकरी की पेशकश मिली। जिस पर उन्होंने उसकी बात पर भरोसा कर करीब एक लाख तक का खर्चा कर डाला। इसके बाद कानजीभाई मलेशिया भी गए, लेकिन वहां उन्हें लेने कोई नहीं पहुंचा, ही कहीं नौकरी का जुगाड़ दिखा। आखिरकार वह निराश होकर लौट आए। बाद में उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में पीड़ित कानजी भाई ने बताया कि खांदू कॉलोनी निवासी अंजन कुमार सोनी ने उन्हें मलेशिया में अच्छी नौकरी का झांसा दिया। जिसमें महीने में 1500 सिगस (मलेशिया की मुद्रा)और 9 घंटे की नौकरी होना बताया।
आरोपी ने उसने 60 हजार टिकट के भी अलग से लिए। बाद में मलेशिया में उन्हें कोई नहीं लेने आया। कानजी पटेल ने बताया कि उसका करीब एक लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट करने पर पुलिस ने अंजन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी है।