मसीही समाज : 40 दिन की प्रार्थना सभा शुरू
बांसवाड़ा। शरणस्थानचर्च में मसीही समाज की 40 दिन की उपवास कालीन प्रार्थना सभा बुधवार शाम 6.30 बजे से प्रारंभ हुई। शुरुआत में रेव्हरेंड स्टेल्ला आनंदराज ने प्रार्थना की। पवित्र बाइबल में से सामूहिक स्वर में गीत गाए गए। आज से ही मसीहियों के 40 दिन के उपवास काल शुरू हो गए। इस दौरान ठीकरिया स्थित चर्च में भी प्रार्थना के कार्यक्रम होंगे।