जर्मनी-फिलीपिंस के पर्यटकों को लाने के दावे
बांसवाड़ा। माहीमहोत्सव के सफल आयोजन को लेकर कलेक्ट्री सभागार में आयोजित अंतिम प्रशासनिक बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जहां जर्मनी और फिलीपिंस के पर्यटकों को बांसवाड़ा लाने के दावे किए गए। इसके लिए पर्यटन विभाग को जिम्मा सौंपा गया है। वहीं बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के गैर हाजिर रहने को लेकर भी सवाल उठे।
वहीं माही महोत्सव के लिए तैयार किए गए निमंत्रण-पत्र में गलतियां होने पर एडीएम नरेंद्र कुमार कोठारी ने इसमें तुरंत सुधार करने की बात पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाड़िया से कही। निमंत्रण-पत्र कितने छपेंगे, ये तय नहीं होने पर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने पर्यटन अधिकारी से कहा कि आपने अभी तक आकलन नहीं किया कि कितने कार्ड छपेंगे। बाद में बैठक में तय किया गया कि ढाई हजार निमंत्रण पत्र छपवा कर राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण शहरों में भेजे जाएंगे। साथ ही स्मृति चिह्न विशेष प्रकार के बनाए जाएंगे। एडीएम ने कहा कि इस दौरान रियायती दरों पर चाय, पकौड़ी का इंतजाम रहेगा। वहीं, कलेक्टर ने बताया कि डायलाब तालाब के तट और कागदी पिकअपवियर पर फूड फेस्टिवल के तहत रियायत दरों पर विशेष इंतजाम रहेंगे। डीएसओ सीएल वसीटा ने कहा कि फूड फेस्टिवल में रियायत दरों को दर्शाने का बोर्ड भी रहेगा।
उत्सवके दौरान बिजली बंद नहीं होगी
एडीएमनरेंद्र कोठारी ने विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन नासिरहुसैन मंसूरी से कहा कि जो रखरखाव करवा हो, शटडाउन लेना हो 2-4 दिनों में ले लें, लेकिन माही महोत्सव के आयोजन के दौरान ट्रिपिंग या बिजली आपूर्ति बंद नहीं हो।
चाचाकोटामें फाेटोग्राफी और पतंगबाजी हाेगी
एडिशनलएसपी गणपति महावर ने कहा कि आयोजन के मद्देनजर वे और शताब्दी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुजफ्फर अली चाचाकोटा क्षेत्र का अवलोकन करके आए हैं। सड़क की हालत ठीक नहीं है। साथ ही बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने बलून एडवेंचर के लिए क्षेत्र को असुरक्षित बताया। इसके लिए काली हेलधाम, चाचाकोटा और काकनसेजा क्षेत्र में फाेटोग्राफी-पतंगबाजी के आयोजन हाेंगे।
येसुझाव भी सामने आए : सीओस्काउट दीपेश शर्मा और विजयलक्ष्मी रोहिल्ला ने रॉक ट्रेकिंग-शूटिंग के सुझाव दिए। लाॅयंस क्लब बांसवाड़ा माही के अध्यक्ष राजेंद्र मेर ने प्रचार प्रसार में पूर्ण सहयोग देने के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया। देना बैंक गुजरात बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य विकेश मेहता ने राजस्थानी वेशभूषा में एक आदमी द्वारा भुट्टे और राब वितरण का इंतजाम करने, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोहर पटेल ने माही महोत्सव के अधिक प्रचार प्रसार करने का सुझाव दिया। कहा कि फिलहाल पोस्टर बैनर भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। नगर परिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित के साथ कमलनयन आचार्य ने आतिशबाजी में सहयोग की बात कही।
22समितियां बनाई
कलेक्टरप्रकाश राजपुरोहित ने ने माही महोत्सव को सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए 22 समितियां बनाकर उनके दायित्वों का निर्धारण कर दिया गया है। इनमें माही महोत्सव आयोजन समिति, वित्त समिति, शोभायात्रा आयोजन, माही पूजन, वॉटर एडवेंचर्स, नौकायन प्रतियोगिता समिति, हाॅट एयर बलून, पेरा सेलिंग, जोरबिंग बॉल, खेल प्रतियोगिता, रन फोर माही, बांसवाड़ा को जानो क्विज प्रतियोगिता समिति, मिस माही मिस्टर माही प्रतियोगिता, दीपदान, रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता, आतिशबाजी आयोजन समिति शामिल है।
माही महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देते प्रशासनिक अधिकारी।