क्रांतिकारियों की शहादत को नमन
बांसवाड़ा. शहरके एक धार्मिक संगठन के आह्वान पर रविवार सुबह गणमान्य नागरिक गांधी मूर्ति सर्किल के पास जुटे। मौका था देश की आजादी के लिए आज के दिन अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को नमन करना। हरिओम सत्संग सेवा मंडल की ओर से इस स्थल पर शहादत दिवस मनाया। इन तीन क्रांतिकािरयों के साथ ही अमरशहीद के नाम से प्रसिद्ध हेमू कालानी को भी भावांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रांत गौ सेवा प्रमुख तथा राष्ट्र चिंतक भुवन मुकुंद पंड्या ने की और बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद गायत्री शर्मा ने देशभक्ति गीत ए-मेरे-वतन के लोगाें प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माहौल को भावपूर्ण बना दिया।