जिले के 600 संविदा नर्सिंगकर्मी हुए स्थाई
बांसवाड़ा। जिलेके 600 नर्सिंगकर्मी संविदा से स्थाई हो गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बांसवाड़ा समेत प्रदेशभर में कार्यरत 11 हजार 28 संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को राज्य सरकार ने स्थाई सेवा में लेने के आदेश जारी किए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्यामलाल गुर्जर ने आदेश जारी किए।
नेट पर जारी इस सूची को देखने के लिए महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल के नि:शुल्क दवा केंद्र के कंप्यूटर पर अपना नाम देखने वाले नर्सिंगकर्मियों का तांता लग गया। कार्मिक प्रशांत आचार्य ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के करीब 600 नर्सिंगकर्मियों की सेवाएं स्थाई होने के बाद अधिकांश को उदयपुर अस्पताल में लगाने के आदेश दिए गए हैं।