शहर में पाकिस्तान से रहे अनजान कॉल
बांसवाड़ा/चिड़ियावासा। शहरऔर आसपास के इलाकों में इन दिनों पाकिस्तान से फर्जी कॉल आने की शिकायत बढ़ गई है। इस पर पुलिस ने आग्रह किया है कि इसकी जांच कर रहे हैं। बिना किसी परिचय के कोई भी जानकारी साझा नहीं करें। चिड़ियावासा में लैंप्स व्यवस्थापक परीक्षितसिंह झाला की बेटी के मोबाइल पर पाकिस्तान से कॉल आया। इससे पहले उनकी शिक्षिका प|ी के मोबाइल पर भी पाकिस्तान से कॉल आया था। हालांकि दोनों ने ही समझदारी दिखाते हुए कॉल रिसीव नहीं किया, लेकिन परिवार दहशत में है। झाला ने सदर थाने में इसकी शिकायत की है। इसी गांव में किराना व्यापारी अजीत जैन को भी पाकिस्तान से फोन आया था, जिसकी डीएसपी से शिकायत की थी।
बिना किसी परिचय के कोई भी जानकारी साझा नहीं करें: पुलिस