बाइक सवार दंपती को रोक गर्भवती से किया दुष्कर्म
बांसवाड़ा। दानपुरके रिछड़ा गांव में बाइक सवार दंपती को रोककर कुछ बदमाशों ने पहले युवक से मारपीट की और फिर महिला से दुष्कर्म किया। पति-प|ी की ओर से मदद के लिए चिल्लाने की अावाजें सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे तो आरोपी भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने दोनों को उनके गांव तक पहुंचाया।
पीड़िता गर्भवती होने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर उसे छोटी सरवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी समय से पहले की डिलेवरी कराई गई। पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन दो दिन में नवजात की मौत हो गई। पीड़िता पीपलखूंट की निवासी है और उसने स्थानीय एसपी को इसी आशय की लिखित में शिकायत कर वडलीखेड़ा निवासी रामा मईडा, गोर्धनलाल मईडा, बापूलाल मईडा, घोड़ी तेजपुर निवासी प्रभू मईडा और नाकूड़ा मईडा पर उसके पति से मारपीट करने और उसके साथ ज्यादती करने के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाए है कि गर्भवती होने के बावजूद उससे ज्यादती करने पर उसकी समय से पहले डिलेवरी करवानी पड़ी, जिससे उसकी बच्ची की मौत हो गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है।