ग्राम पंचायत चौरड़ी का प्रभारी अधिकारी बदला
बांसवाड़ा। स्वच्छभारत मिशन के अंतर्गत आनंदपुरी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चौरड़ी के लिए पूर्व में नियुक्त प्रभारी अधिकारी ब्लॉक शिक्षाधिकारी नटवरलाल डामोर के स्थान पर अब विकास अधिकारी आनंदपुरी नरेशकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।
सीईओ के अनुसार चौरड़ी ग्राम पंचायत को मार्च तक खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्घजनों से वार्ता कर स्वच्छता दूत सेना का गठन करते हुए प्रतिदिन उनके माध्यम से फॉलोअप करेंगे। आदेश के मुताबिक ग्राम पंचायत में कार्यरत यदि कोई सरकारी कर्मचारी, अधिकारी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान नहीं करता है तो अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करेंगे।
इसके साथ ही ग्रामीणों को शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे। यदि कोर्ई व्यक्ति सेप्टी टेंक वाले शौचालय का निर्माण करना चाहता है तो उसके आउटर पर सोखता गड्ड बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।