पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में दो दिन सुबह से शाम तक उत्सव के लिए होंगे माही के गुणगान

शहर में दो दिन सुबह से शाम तक उत्सव के लिए होंगे माही के गुणगान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। जिलाप्रशासन ने माही महोत्सव के दौरान 2 दिन तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदार बनाते हुए उन्हें काम सौंप दिए हैं। पूरे दो दिन उत्सव के लिए सुबह से शाम तक माही से गुणगाान के आयोजन रखे गए है।

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इसके लिए कार्यक्रमस्थल-समय तय करते हुए नोडल अधिकारी बना दिए हैं। महोत्सव में शामिल फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘म्हारो वागड़-मेरा बांसवाड़ा’ विषय पर आधारित होगी, जिसमें बांसवाड़ा की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास की छवि का छायांकन प्रस्तुत कर सकेंगे। संभागी अपनी प्रविष्टि रंगीन अथवा श्वेत श्याम चित्र 15 गुना 18 आकार में 16 फरवरी की शाम 5 बजे तक सूचना केंन्द्र में दे सकेंगे। इनका उपयोग भविष्य में बांसवाड़ा एवं माही महोत्सव के प्रचार प्रसार करने में होगा। इनकी फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीन श्रेष्ठ कृतियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शहर के अलावा 20 फरवरी को बागीदौरा में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

}सुबह 10 बजे-कुशलबाग मैदान में शुभारंभ

}सुबह 11 बजे-कुशलबाग से शोभायात्रा

}सुबह 11 बजे-डायलाब पर वॉटर एडवेंचर्स

}12.30 बजे कुशलबाग में ग्रामीण खेलकूद

}1 बजे-रंगमंच में ‘बांसवाड़ा को जानो’ €क्विज

}शाम-4 बजे से मिस माही-मिस्टर माही स्पर्धा

}शाम-6 बजे डायलाब पर दीपदान एवं आतिशबाजी

}शाम 7.30 बजे-सांस्कृतिक संध्या

शहर का हर नागरिक अपना उत्सव माने

जिलाकपड़ा व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कोठारी कहते हैं कि इसके हर आयोजन को शहर का हर नागरिक अपना उत्सव माने, हंसी खुशी भाग लेकर माही महोत्सव को यादगार बनाएं। इस महोत्सव का प्रचार प्रचार बाहर भी हो, जिससे देशी और विदेशी पर्यटक बांसवाड़ा की निराली प्राकृतिक सुरम्य छटा का लुत्फ उठा पाएं। माही बेकवाटर क्षेत्र को पर्यटन विकास की दृष्टि से मास्टर प्लान बनाकर विकसित करना चाहिए।

गुजरात-मप्रके पर्यटकों को उत्सव से जोड़ें

समाजसेविकाप्रतिभा जैन कहती हैं कि माही नदी को लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात के लोगाें में काफी श्रद्धा है। राजस्थान के अलावा मप्र-गुजरात के पर्यटकों को माही महोत्सव से जोड़ने के सार्थक प्रयास करने चाहिए। इस बार प्रशासन ने कुछ इंतजाम भी किए हैं, जिससे आने वाले वर्षों में महोत्सव में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

}सुबह 6.30 बजे-गांधीमूर्ति से रन-फोर माही

}सुबह 8.30 बजे-चाचाकोटा में हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर, पैरा सेलिंग एवं जोरबिंग बॉल का प्रदर्शन

}सुबह 10 बजे-गेमन पुल पर नौकायन प्रतियोगिता

}11 बजे-सूचना केन्द्र में मेहंदी प्रतियोगिता

}11.30 बजे-रंगोली प्रतियोगिता

}12.30 बजे-कुशलबाग में खेलकूद प्रतियोगिता

}शाम 7 बजे-कुशलबाग में मेगा इवेंट, आतिशबाजी

खबरें और भी हैं...