विकास संबलन अभियान भी चलाया जाए
राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य में शिक्षा संबलन अभियान की तरह विकास संबलन अभियान भी चलाने की मांग की है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष टीआर मीणा ने ज्ञापन में बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामसभाओं में विकास की योजनाओं की जानकारी दी जाए।
साथ ही क्षेत्रीय विधायक उपखंड अधिकारी द्वारा सड़क, शिक्षा, पानी अन्य समस्याअों की समस्या समाधान डायरी तैयार कर सरकार को भेजी जाए, जिससे समय रहते ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सके।