अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला दहन कार्यक्रम आज
बांसवाड़ा|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद की बैठक भारतमाता मंदिर में जिला संयोजक महेंद्र निनामा के सानिध्य में हुई। बैठक में जेएनयू दिल्ली में देश विरोधी नारेबाजी अफजल गुरु की बरसी मनाने पर कड़ा विरोध जताया गया। साथ ही इस मामले को लेकर समर्थन में आने वाले छात्र संगठनों और वामपंथियों के प्रति विरोध जताने के लिए सोमवार सुबह 11 बजे गोविंद गुरु महाविद्यालय के मुख्य दरवाजे पर पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्टूडेंट फोर डेवलपमेंट (एसएफडी) का जिला प्रमुख भैय्यालाल थोरी को मनोनीत किया गया।