डायलाब तालाब के पास शिव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह 16 से 20 फरवरी तक
बांसवाड़ा| डायलाबतालाब के पास शिवमंदिर प्रतिष्ठा समारोह 16 फरवरी से प्रारंभ होगा। समारोह 20 फरवरी को पूजन, हवन और शिव परिवार की मूर्तियों की प्रतिष्ठा के साथ हाेगा। अग्रवाल परिवार के संजय और संदीप अग्रवाल ने बताया कि 16 फरवरी को सुबह 8 बजे प्रायश्चित कलशयात्रा श्रीत्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर से डायलाब के खाटूश्यामजी मंदिर तक निकाली जाएगी।