पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री परिवार 16 से नैतिक शिक्षा आंदोलन शुरू करेगा

गायत्री परिवार 16 से नैतिक शिक्षा आंदोलन शुरू करेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वे पं. श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रांतीय पुरस्कार समारोह के आयोजन पर पत्रकार वार्ता में संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में संस्कृति मंडल की देखरेख में बाल संस्कारशाला महाअभियानक के तहत प्रारंभ की जाएगी। साथ ही शाला का एक छात्र प्रौढ़ शिक्षा अभियान के तहत अनपढ़ बुजर्गों को पढ़ाएगा और एक छात्र बाल संस्कारशाला का संचालन करेगा। 16 फरवरी को मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि वीरेश्वर उपाध्याय राजस्थान में नैतिक शिक्षा आंदोलन की शुुरुआत बांसवाड़ा से करने के लिए गायत्री परिवार के पदाधिकारियों को मशाल सौंपेंगे। संस्कृति मंडल द्वारा संचालित गतिविधियों का संचालन सतीश आचार्य को साैंपा गया है। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 16 तारीख होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए राज्य के सभी जिलों से करीब 800 शिक्षकों और प्रतिभावान विद्यार्थियों के आने की संभावना है। इस संख्या के मद्देनजर ही आयोजनस्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यहहै नैतिक शिक्षा

गायत्रीपरिवार के शिक्षा प्रकल्प के तहत सत्य बोलना, देशभक्ति, अच्छी शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, व्यसन मुक्ति, सहयोग और कर्मठता का संदेश देश की नई पीढ़ी को नैतिक शिक्षा के माध्यम से दिया जाएगा।

रविवार को शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता करते गायत्री परिवार के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...