पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ माह बाद नसीम शेख की आयुक्त के तौर पर वापसी

आठ माह बाद नसीम शेख की आयुक्त के तौर पर वापसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। प्रतापगढ़नगर परिषद के आयुक्त मोहम्मद नसीम शेख सोमवार को नगर परिषद बांसवाड़ा कार्यालय में आयुक्त का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करेंगे। वे पूर्व में यहां आयुक्त रह चुके हैं।

उन्होंने 22 अक्टूबर 14 से लेकर 9 जून 15 तक आयुक्त के रूप में काम किया है। लेकिन इस बार उन्हें प्रतापगढ़ आयुक्त के अलावा स्थानीय आयुक्त का चार्ज देने कारण वे प्रति सप्ताह सोमवार और मंगलवार को स्थानीय नगर परिषद का काम देखेंगे। गौरतलब है कि आरएएस स्तर के अधिकारी के आयुक्त के पद पर नहीं होने से नगर परिषद के काफी काम प्रभावित हो रहे थे। वहीं कार्यवाहक अधिकारियों ने भी उन्हें मिले आदेशों के अनुरूप नगर परिषद का काम चलाया। नगर परिषद बोर्ड की आम बैठक हुए काफी समय बीत गया है और अब बजट से पूर्व नगर परिषद बोर्ड की बैठक होनी है, ऐसे में नगर परिषद में आयुक्त स्तर के अधिकारी का ज्वॉइन करना नगर परिषद और शहर के लोगों के लिए अच्छा संकेत है। इसके लिए सभापति मंजुबाला पुरोहित ने अपने स्तर पर और विधायक धनसिंह रावत के माध्यम से प्रयास किए थे।

खबरें और भी हैं...