पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेम का दिवस शहीदों के नाम, अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रेम का दिवस शहीदों के नाम, अर्पित की श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| हरिओमसत्संग सेवा मंडल के सानिध्य में रविवार को गांधीमूर्ति पर प्रेम का दिवस शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अमर शहीदों भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु और हेमू कालानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह की अध्यक्षता प्रांत गौ सेवा प्रमुख तथा राष्ट्र चिंतक भुवन मुकुंद पंड्या ने की और बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में पार्षद गायत्री शर्मा देशभक्ति गीत मेरे वतन के लोगाें प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साहित्यकार घनश्याम नूर अशोक जैन ने भी देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में संत उदयराम महाराज, साहित्यकार भूपेंद्र तनिक, पार्षद भुवनेश्वरी मालोत, सुशीला राजोरा, हरीश लखानी, मुकेश रावत, हेमंत राणा, मिलन पंड्या विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत निशा जोशी, शीतल भंडारी मांगीलाल तेली ने किया।

संचालन डॉ. दीपक द्विवेदी ने किया आभार मांगीलाल तेली ने माना। कार्यक्रम में अजयसिंह राठौड़, प्रकाश भोई, बादल भट्ट, दिनेश तेली, महेश तेली, जयेंद्र तेली राष्ट्र सेविका समिति महावीर मारुति व्यायामशाला इंटरनेशनल महिला विंग सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...