विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या नहीं करने का दिया संदेश
बांसवाड़ा| मधुबनकॉलोनी की एक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भ्रूण हत्या और बालिका शिक्षा को लेकर संदेश दिया। तलाकशुदा माता-पिता के बच्चों की बेबसी को भी बच्चों ने मंच के माध्यम से दिखाया।
नोबल एकेडमी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी, अध्यक्ष ब्लाॅक अध्यक्ष मो. शाहिद पठान, पार्षद नाजआरा, सुल्ताना बी, साहित्यकार हरीश आचार्य, शायर सिराज नूर चिश्ती थे। कार्यक्रम के दौरान सूफी बिस्मिल नक्शबंदी की स्मृति में पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में शकील अहमद, सचिव सलीम एहमद शेख, कृष्णकांत त्रिवेदी, निरजंन त्रिवेदी, अनिल अकेला, शबाना शेख शामिल थे।