मसीही समाज ने बाइबल संडे मनाया
बांसवाड़ा। शरणस्थान चर्च, दी चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया में रविवार को बाइबल संडे मनाया गया। चर्च के कोषाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि इस अवसर पर चर्च में सुबह 9 बजे विशेष आराधना की गई। जिसमें रेव्हरेंड लवजी डामोर ने प्रार्थना की और रेव्हरेंड स्टेल्ला आनंदराज ने उपदेश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब कुछ त्यागाे पर बाइबल को नहीं छोड़ो।
साथ ही कहा कि बाइबल में वर्णित शिक्षाओं पर ध्यान दो क्योंकि बाइबल में जीवन अनंत का बयान है। प्रार्थना के तहत सभी ने समवेत स्वरों में गा के मुझे सुनाओ, सब कुछ त्यागो पर, दुनिया में सबसे प्यारी पुस्तक आदि गीत गाए।
स्टेल्ला आनंदराज ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक छपने और बिकने वाली पुस्तक पवित्र बाइबल है। जिस पर भारत सरकार के डाक विभाग ने डाक टिकट भी जारी किया है। ग्रंथ हमारे पांवों के लिए दीपक और मार्ग के लिए उजियारा है। बाइबल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा बाइबल ग्रंथ का प्रकाशन विश्व की विभिन्न भाषाओं में करवाया है और कई भाषाओं में अनुवाद करवाया जा रहा है। प्रार्थना के अंत में दान एकत्र कर सोसायटी को बेंगलुरू भेजा गया। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दिया जाएगा।
चर्च में 40 दिवसीय कार्यक्रम के तहत विशेष प्रार्थना करते मसीही समाजबंधु।
रेव्हरेंड स्टेला