पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों ने की गोविंद गुरु प्रतिमास्थल की सफाई

विद्यार्थियों ने की गोविंद गुरु प्रतिमास्थल की सफाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा

श्रीगोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सत्र के तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रतिवा पंडा के सानिध्य में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में गोविंद गुरु प्रतिमा स्थल की सफाई कर पक्के फर्श की धुलाई की। खेल मैदान और पुस्तकालय परिसर में भी सफाई की गई। दूसरे सत्र में डॉ. सरला पंड्या डॉ. पंडा ने बेटी बचाओ पर व्याख्यान दिया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डीसी रावत केबीएस राठौड़ भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...