जिले के 69 चयनित स्कूलों में आज दिया जाएगा सैटेलाइट प्रशिक्षण
बांसवाड़ा| माध्यमिकशिक्षा अभियान के तहत आईसीटी के तृतीय चरण में 69 चयनित स्कूलों में सोमवार को सैटेलाइट प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले यह प्रशिक्षण 18 फरवरी को होना था, लेकिन संशोधित आदेश के तहत सोमवार को सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक दिया जाएगा। प्रभारी अरविंद शर्मा के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक में गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भाग लेंगे।