पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमिकों का भुगतान नहीं करने पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवा समाप्त

श्रमिकों का भुगतान नहीं करने पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवा समाप्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| मनरेगामें लंबे समय से मस्टररोल और श्रमिकों का भुगतान बकाया होने की शिकायत पर कलेक्टर के आदेश पर बुधवार को आनंदपुरी में दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। दरअसल, मंगलवार को आनंदपुरी के उदयपुरा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को श्रमिकों ने लंबे समय से मनरेगा का भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर ने डाटा एंट्री ऑपरेटरों को हटाने के आदेश दिए थे। विकास अधिकारी आनंदपुरी ने बुधवार को ऑपरेटर सोहनलाल ताबियार और विश्वेंद्रसिंह चौहान की सेवा से हटा दिया।

खबरें और भी हैं...